साई बाबा आरती — आरती श्री साई गुरुवर की
आरती श्री साई गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की॥
जाकी कृपा विपुल सुखकारी। दुःख-शोक, संकट, भयहारी॥
शिरडी में अवतार रचाया। चमत्कार से तत्व दिखाया॥
कितने भक्त शरण में आये। वे सुख शांति चिरंतन पाये॥
भाव धरै जो मन में जैसा। पावत अनुभव वो ही वैसा॥
गुरु की उदी लगावे तन को। समाधान लाभत उस मन को॥
साई नाम सदा जो गावे। सो फल जग में शाश्वत पावे॥
गुरुवासर करि पूजा सेवा। उस पर कृपा करत गुरुदेवा॥
राम, कृष्ण, हनुमान, रूप में। दे दर्शन, जानत जो मन में॥
विविध धर्म के सेवक आते। दर्शन कर इच्छित फल पाते॥
जय बोलो साई बाबा की। जय बोलो अवधूत गुरु की॥
साईदास आरती जो गावे। घर में बसि सुख मंगल पावे॥
साईं बाबा का मंत्र:
ॐ साईं नमो नमः, शिरडी साईं नमो नमः।
जय जय साईं नमो नमः, सद्गुरु साईं नमो नमः॥