ॐ Menu
🔍

Ganesh Puja Vidhi

गणेश पूजा विधि

Pooja · पूजाLord Ganesha · गणपति~8 min read
श्री गणेश पूजा विधि — Ganesh Puja Procedure

Lyrics in Hindi

प्रथम पूज्य श्री गणेश:
हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ कार्य, पूजा या अनुष्ठान से पहले भगवान गणेश (विघ्नहर्ता) की पूजा अनिवार्य है। गणेश चतुर्थी के दिन इनकी विशेष पूजा की जाती है।

पूजा सामग्री:
गणेश जी की मूर्ति या चित्र, जल का कलश, आम या पान के पत्ते, दूर्वा (हरी घास), मोदक या लड्डू, लाल पुष्प (विशेषकर गुड़हल), रोली, सिन्दूर, हल्दी, अक्षत (चावल), जनेऊ, सुपारी, मौली (कलावा), धूप और दीप।

पूजा विधि:
१. पवित्र होकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें। एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें।
२. "ॐ गं गणपतये नमः" मंत्र का उच्चारण करते हुए भगवान गणेश का आवाहन करें।
३. गणेश जी को पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर) और फिर शुद्ध जल से स्नान कराएं।
४. भगवान को पीले या लाल वस्त्र (या क अलावा) व जनेऊ अर्पित करें।
५. माथे पर रोली और सिन्दूर का तिलक लगाएं तथा अक्षत चढ़ाएं।
६. गणेश जी को दूर्वा (घास) की २१ गाठें बहुत प्रिय हैं, इसे "ॐ विघ्ननाशाय नमः" कहते हुए चढ़ाएं।
७. लाल फूल अर्पित करें और धूप-दीप जलाएं।
८. मोदक या बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।
९. गणेश जी की आरती (जय गणेश जय गणेश देवा) गाएं और अंत में भूल-चूक के लिए क्षमा प्रार्थना करें।